HomePunjabकैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने शहर में चल रहे विकास प्रोजेक्टों का...

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने शहर में चल रहे विकास प्रोजेक्टों का लिया जायजा

Punjab Desk: पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सैनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज शहर भर में चल रहे विभिन्न विकास प्रोजेक्टों का जायजा लिया और अधिकारियों को हिदायत की कि शहरी बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए इन प्रोजेक्टों को समय पर पूरा करना यकीनी बनाया जाए।

मेयर विनीत धीर सहित कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शहरी विकास को गति देने और जनता सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य भर में कई विकास कार्य शुरू किए है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और वासियों के जीवन स्तर को ऊंचा चढ़ाने के लिए जल्द ही कई नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।

अपने दौरे के दौरान श्री भगत ने भारगो कैंप इलाके का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने एक कम्युनिटी हॉल और साथ लगते पार्क के निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने 120 फुट सड़क के साथ-साथ विकसित किए जा रहे चार नए पार्कों की प्रगति का भी जायजा लिया और जालंधर नगर निगम के अधिकारियों को निर्धारित समय के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने सतगुरु कबीर मंदिर में नवीनीकरण के काम का भी जायजा किया और कहा कि ऐसी पहलों से शहर की सुंदरता में और वृद्धि होगी और साथ ही जनता के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री के साथ नगर निगम के सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments