HomePunjabजालंधर के मकसूदां में सर्विस रोड बंद करने को लेकर विवाद, मरीज...

जालंधर के मकसूदां में सर्विस रोड बंद करने को लेकर विवाद, मरीज को अस्पताल ले जा रहे व्यक्ति से हाथापाई

Punjab Desk: जालंधर के मकसूदां में सर्विस रोड बंद किए जाने के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब एक कार सवार व्यक्ति को जत्थेबंदियों के लोगों ने रोक लिया। कार सवार का कहना था कि उसे अस्पताल जाना है, क्योंकि उसकी पत्नी का डायलसिस चल रहा है। उसने अस्पताल की रसीद भी मौके पर मौजूद लोगों को दिखाई, लेकिन इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई।

बहस बढ़ने के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सामने आई तस्वीरों में दोनों पक्ष एक-दूसरे को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान गुस्से में आए एक सिख व्यक्ति ने अपने साथी से बरछा छीनकर कार सवार को मारने की कोशिश की, लेकिन साथी ने बरछा उसे नहीं दिया।

हंगामा बढ़ता देख मौके पर अन्य सिख लोग भी पहुंच गए और दोनों पक्षों को शांत करवाया। इसके बाद जत्थेबंदियों के लोगों ने कार सवार को जाने दिया। घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर तनाव का माहौल बना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments