Punjab Desk: जालंधर के गुरुद्वारे में ग्रंथी ने बीड़ी पी। उसके बैग की तलाशी ली गई तो बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू और कैनफोर्स कैप्सूल मिले। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में उससे पूछताछ की गई। उसे फर्श पर बैठाया गया। इसका वीडियो सामने आया है।
पूछताछ के दौरान उसने गुरुद्वारा परिसर में बीड़ी पीने की बात स्वीकार की। समिति ने उसके मोबाइल और सामान की भी जांच की। ग्रंथी ने बताया कि उसके पास 7-8 पेन ड्राइव थीं, जिनमें कुछ में गुरबाणी और गाने, जबकि कुछ में आपत्तिजनक वीडियो थे।
इसके बाद उससे कागज पर अपनी गलती लिखवाई गई और आगे किसी गुरुद्वारा साहिब में ड्यूटी न करने की बात लिखने को कहा गया। ग्रंथी ने कहा कि उस पर कोई दबाव नहीं बनाया गया और उसने अपनी मर्जी से यह बात कही। ग्रंथी की पहचान किरपाल सिंह निवासी राजपुरा (पटियाला) के रूप में हुई है।


