जालंधर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को अपने जालंधर दौरे के दौरान भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर के घर पहुंचे। इस दौरान राकेश राठौर और उनके परिवार ने अमित शाह का स्वागत किया और उनके लिए भोजन का आयोजन किया।
अमित शाह ने राकेश राठौर और उनके परिवार के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें अमित शाह के साथ सरदार केवल सिंह ढिल्लों, सुनील जाखड़ और राकेश राठौर नजर आ रहे हैं।
अमित शाह बुधवार को जालंधर पहुंचे थे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका। इसके बाद वह परागपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा की ओर से आयोजित ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन समारोह में शिरकत की और जनसभा को संबोधित किया।
राकेश राठौर के आवास पर अमित शाह के पहुंचने और परिवार के साथ भोजन करने की तस्वीरें सामने आने के बाद यह मुलाकात चर्चा में रही।


