HomePunjabजालंधर: होटल मेरिटन विवाद में बड़ी कार्रवाई, एमडी की पगड़ी उछालने पर...

जालंधर: होटल मेरिटन विवाद में बड़ी कार्रवाई, एमडी की पगड़ी उछालने पर पार्टनरों के खिलाफ FIR दर्ज

Punjab Desk: जालंधर के प्रसिद्ध होटल मेरिटन में पार्टनरों के बीच हुआ विवाद अब कानूनी रूप ले चुका है। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए होटल के पार्टनर यशपाल दुआ और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का मामला दर्ज जालंधर-फगवाड़ा रोड पर स्थित होटल मेरिटन के एम.डी. डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस ने यशपाल दुआ, गुलशन दुआ, उमेश दुआ और शिवी दुआ के खिलाफ IPC की धारा 295-A के तहत केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई उस वीडियो के सामने आने के बाद की गई है, जिसमें डॉ. मरवाहा को घसीटते हुए और उनकी दस्तार (पगड़ी) उतरते हुए देखा जा सकता है।

क्या है पूरा विवाद? डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा ने मीडिया को बताया कि वह होटल के एम.डी. हैं और उनकी 36 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि महज 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाले यशपाल दुआ अक्सर अन्य पार्टनरों के साथ विवाद करते हैं और होटल पर एकाधिकार जमाने की कोशिश करते हैं।

हमले की घटना का विवरण डॉ. मरवाहा के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह होटल में चल रहे एक समारोह का निरीक्षण कर लिफ्ट से बाहर आ रहे थे। तभी यशपाल दुआ और उनके भाई गुलशन दुआ ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने डॉ. मरवाहा और उनके बेटे पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस दौरान उन्हें जमीन पर घसीटा गया, जिससे उनकी दस्तार उतर गई।

अस्पताल में भर्ती और पुलिस कार्रवाई घटना के बाद डॉ. मरवाहा ने सिविल अस्पताल पहुँचकर अपनी एम.एल.आर. (MLR) कटवाई और पुलिस को सूचित किया। इस घटना के बाद शहर के होटल और पैलेस मालिकों के बीच भी काफी रोष और चर्चा का माहौल है। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments