HomePunjabजालंधर: Luxury Trend Studio की दूसरी मंजिल में भीषण आग, धमाके से...

जालंधर: Luxury Trend Studio की दूसरी मंजिल में भीषण आग, धमाके से इलाके में मचा हड़कंप

Punjab Desk: जालंधर में शनिवार सुबह से हो रही बारिश के बीच आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है। बूटा मंडी पेट्रोल पंप के नजदीक स्थित एक पीवीसी दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि Luxury Trend Studio की दूसरी मंजिल पर लगी आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शुरुआती तौर पर दो फायर ब्रिगेड वाहनों की सहायता से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। बाद में आग की गंभीरता को देखते हुए चार दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया।

 

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुकान में रखी पीवीसी शीट्स के कारण आग तेजी से फैल गई। इसी दौरान जोरदार धमाके की आवाज भी सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबरा गए।

 

दुकान से जुड़े अनु नामक व्यक्ति ने बताया कि वह उस समय गोदाम में मौजूद थे, तभी अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान में आग लगी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के समय दुकान में कोई कर्मचारी या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।

 

दमकल विभाग के कर्मचारी राजिंदर कुमार सहोता ने बताया कि उन्हें पेट्रोल पंप के पास स्थित दुकान की दूसरी मंजिल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल कर्मियों को दुकान का बोर्ड हटाना पड़ा तथा शीशे तोड़ने पड़े।

 

फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग के अनुसार इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, नुकसान का सही आकलन आग पूरी तरह बुझने और जांच पूरी होने के बाद ही किया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments