HomePunjabजोहल मार्केट में सोया ट्रीट शॉप पर बड़ा बवाल! ग्राहक को पनीर...

जोहल मार्केट में सोया ट्रीट शॉप पर बड़ा बवाल! ग्राहक को पनीर में मिला बाल

जालंधर : जोहल मार्केट स्थित लोकप्रिय सोया ट्रीट शॉप में सोमवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। एक ग्राहक ने दुकान से खरीदे गए सोया पनीर के पैकेट में बाल मिलने का आरोप लगाया। इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे।घर पहुंचते ही लापरवाही सामने आई।

स्थानीय ग्राहक ने बताया कि उन्होंने शॉप से सोया पनीर खरीदकर घर ले गए। पैकिंग खोलते ही पनीर के टुकड़ों के बीच एक बाल फंसा हुआ नजर आया। इसे देखकर वे हैरान रह गए और तुरंत शिकायत लेकर दुकान पर वापस पहुंचे।
ग्राहक की उम्मीद थी कि दुकानदार अपनी गलती मानकर माफी मांगेंगे, लेकिन स्टाफ ने उल्टा बहस शुरू कर दी।
ग्राहक का आरोप है कि कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर भीड़ जमा हो गई और बाजार में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग
नाराज ग्राहक ने पुलिस और खाद्य विभाग से तत्काल जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दुकान के स्टॉक, साफ-सफाई और खाद्य मानकों की जांच कराने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।
यह घटना जालंधर में खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और दुकानदारों के व्यवहार को लेकर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments