HomeUncategorizedटी 20 विश्कप में पाकिस्तान की करारी शिकस्त, टीम इंडिया के प्रदर्शन...

टी 20 विश्कप में पाकिस्तान की करारी शिकस्त, टीम इंडिया के प्रदर्शन पर फैंस खुश

कोलंबाेः टीम इंडिया ने टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। इस मैच पर पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी थीं। पाकिस्तान की करारी हार के बाद देश में जश्न का माहौल है। इसे लेकर बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। बाबा बागेश्वर ने पाकिस्तान की हार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘पहले भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था और अब भारतीय खिलाड़ियों ने क्रिकेट के मैदान पर भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।’

यही नहीं, उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा, ‘आखिर बाप तो बाप होता है।’ इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना की। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments