HomeEntertainmentटेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से शादी के बंधन में बंधे, सामने आईं...

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से शादी के बंधन में बंधे, सामने आईं पहली वेडिंग तस्वीरें

Entertainment Desk। विश्व प्रसिद्ध पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्से ने आखिरकार शादी कर ली है। लंबे समय से चर्चा में रही इस जोड़ी ने न्यूयॉर्क के मिडटाउन मैनहट्टन में आयोजित एक निजी समारोह में सात फेरे लिए। शादी के बाद दोनों की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समारोह को बेहद निजी रखा गया। इस शादी में पारंपरिक ब्राइड्समेड्स और ग्रूम्समेन नहीं थे। टेलर के भाई ने ‘मैन ऑफ ऑनर’ की भूमिका निभाई, जबकि ट्रैविस के भाई जेसन केल्से उनके बेस्ट मैन बने।

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से की शादी के लिए दोनों के आउटफिट क्रिश्चियन डियोर हाउट कूचर ने डिजाइन किए। टेलर ने क्रिश्चियन लूबोटिन के कस्टम शूज़ और कार्टियर की ज्वेलरी पहनी। इस स्टार-स्टडेड समारोह में गायिका कैमिला कैबेलो, अभिनेता ह्यू ग्रांट, ईथन हॉक, जेसन सुदेकिस, मॉडल कार्ली क्लॉस और हॉलीवुड व एनएफएल की कई अन्य हस्तियां शामिल हुईं। वहीं अभिनेता एडम सैंडलर ने शादी की रस्में संपन्न कराईं।

2023 में शुरू हुई थी प्रेम कहानी

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से के रिश्ते की चर्चा जुलाई 2023 में शुरू हुई थी। इसके बाद टेलर कई बार ट्रैविस के कैन्सस सिटी चीफ्स के मैचों में उन्हें चीयर करती नजर आईं। दिसंबर 2023 में दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि की। साल 2025 में दोनों ने सगाई की घोषणा की थी। इसके बाद से ही उनकी शादी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। अब दोनों आधिकारिक तौर पर जीवनसाथी बन गए हैं। टेलर स्विफ्ट के प्रशंसकों के लिए यह शादी किसी फिल्मी प्रेम कहानी से कम नहीं मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने अपने कई लोकप्रिय गीतों में अपने निजी रिश्तों और प्रेम जीवन का जिक्र किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments