HomeEntertainment'टॉक्सिक' की टीम ने यूट्यूबर को भेजा कानूनी नोटिस, फिल्म पर नेगेटिव...

‘टॉक्सिक’ की टीम ने यूट्यूबर को भेजा कानूनी नोटिस, फिल्म पर नेगेटिव कंटेंट शेयर करने का आरोप

Entertainment news: फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ रिलीज के बाद एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी टीम ने कथित तौर पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। बेंगलुरु की एक अदालत ने फिल्म को लेकर झूठी या मानहानिकारक सामग्री के प्रकाशन और प्रसार पर रोक लगाते हुए एकतरफा अस्थायी आदेश जारी किया था।

अब फिल्म की रिलीज के एक दिन बाद यूट्यूबर सूरज कुमार ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उन्हें ‘टॉक्सिक’ की टीम की ओर से कानूनी नोटिस मिला है। उन्होंने नोटिस से जुड़ा स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

यूट्यूबर ने शेयर किया कानूनी नोटिस

सूरज कुमार ने एक्स पर बेंगलुरु स्थित कंपनी एप्लेक्स सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से भेजे गए एक ईमेल को साझा किया। ईमेल में बताया गया है कि कानूनी नोटिस फिल्म के निर्माता और कॉपीराइट धारक केवीएन मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स एलएलपी की ओर से भेजा गया है।

नोटिस में आरोप लगाया गया है कि सूरज कुमार ने फिल्म से संबंधित कुछ सामग्री डिजिटल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर साझा की। इसमें उन URLs का भी उल्लेख किया गया है, जहां कथित तौर पर फिल्म को लेकर नकारात्मक सामग्री मौजूद थी।

रिलीज से पहले किए गए वीडियो का भी जिक्र

बताया गया है कि नोटिस में सूरज कुमार द्वारा फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले, बुधवार को पोस्ट किए गए वीडियो रिव्यू का भी जिक्र किया गया है। इन वीडियो में फिल्म से जुड़ी उनकी प्रतिक्रिया और समीक्षा शामिल थी।

खबर लिखे जाने तक उनके इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी ये वीडियो दिखाई दे रहे थे। खास बात यह है कि अपने रिव्यू में सूरज ने ‘धुरंधर’ के मेकर्स और निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ की थी।

फिल्म की टीम की ओर से की गई इस कानूनी कार्रवाई ने रिलीज के बाद ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments