दोरांगला: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दोरांगला पुलिस और खुफिया विभाग गुरदासपुर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को करीब 1 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई देर रात गांव इस्लामपुर में की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गांव इस्लामपुर का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 1 किलो हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशे को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
आरोपी के खिलाफ दोरांगला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


