HomeEntertainmentधनुष संग शादी की खबरों पर मृणाल ठाकुर का करारा जवाब, बोलीं-...

धनुष संग शादी की खबरों पर मृणाल ठाकुर का करारा जवाब, बोलीं- ‘फ्री में पब्लिसिटी देने के लिए शुक्रिया’

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा सुपरस्टार धनुष के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मृणाल ने इन अफवाहों पर न केवल चुप्पी तोड़ी, बल्कि मजाकिया अंदाज में रिएक्ट करते हुए इसे अपनी ‘मुफ्त की पब्लिसिटी’ करार दिया।

“करोड़ों खर्च करके भी ऐसी पब्लिसिटी नहीं मिलती”

शादी की खबरों पर हंसते हुए मृणाल ने कहा, “लोगों के मुताबिक तो मेरी शादी हो रही है! पहले मेरे पास कोई पीआर (PR) टीम नहीं थी, लेकिन जब मेरा घर का पता सार्वजनिक हो गया, तो सुरक्षा के लिए मुझे एक टीम रखनी पड़ी।” उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि अफवाहें फैलाने वालों ने उनका काम आसान कर दिया है। मृणाल के अनुसार, “अगर मैं 10 करोड़ रुपये भी खर्च कर देती, तब भी मुझे इतनी पब्लिसिटी नहीं मिलती जितनी इन खबरों से मिल रही है। इसलिए, झूठी अफवाहें फैलाने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।”

कहाँ से शुरू हुआ विवाद?

धनुष और मृणाल के बीच डेटिंग की अटकलें तब शुरू हुईं जब मृणाल को धनुष की एक फिल्म की रैप-अप पार्टी में देखा गया और खुद धनुष उन्हें रिसीव करने आए थे। इसके बाद ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर पर दोनों की मुलाकात और गले मिलने के वीडियो ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी। हालांकि, दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

वर्कफ्रंट: ‘दो दीवाने शहर में’ के साथ वापसी

मृणाल फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस रोमांटिक ड्रामा में वह सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित और रवि उदयवार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments