HomeHaryanaनिशानेबाजी में रेवाड़ी की बेटी का कमाल: चहक यादव ने एशियन चैंपियनशिप...

निशानेबाजी में रेवाड़ी की बेटी का कमाल: चहक यादव ने एशियन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

चंडीगढ़/रेवाड़ी: नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित एशियन राइफल/शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में हरियाणा की होनहार खिलाड़ी चहक यादव ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। रेवाड़ी जिले की इस बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

शानदार प्रदर्शन और दोहरी उपलब्धि

रेवाड़ी के पी.एम. श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं कक्षा की छात्रा चहक ने ’10 मीटर एयर पिस्टल यूथ महिला वर्ग’ में हिस्सा लिया। उन्होंने 600 में से 574 अंक हासिल कर व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता। वहीं, भारतीय टीम के सदस्य के रूप में उनके बेहतरीन स्कोर की बदौलत भारत को इस वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल हुआ।

20 देशों के खिलाड़ियों को दी मात

चहक के कोच रमन राव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप में एशिया महाद्वीप के 20 देशों के लगभग 300 निशानेबाजों ने शिरकत की थी। इतने कड़े मुकाबले के बीच चहक का यह प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। चहक पिछले 6 वर्षों से (12 वर्ष की आयु से) रमन राव की शूटिंग स्पोर्ट्स अकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं।

पुलिसकर्मी पिता का मान बढ़ाया

चहक यादव के पिता सुनील कुमार हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। चहक की इस वैश्विक उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों द्वारा उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments