HomePunjabनकोदर से माथा टेककर लौट रहे परिवार की एक्टिवा को कार ने...

नकोदर से माथा टेककर लौट रहे परिवार की एक्टिवा को कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत

फिल्लौर/जालंधर: नकोदर दरबार में माथा टेककर घर लौट रहे एक परिवार के साथ फिल्लौर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जालंधर जिले के फिल्लौर स्थित नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे समेत परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, परिवार नकोदर में माथा टेकने के बाद एक्टिवा पर सवार होकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वे फिल्लौर नेशनल हाईवे पर पहुंचे, एक वाहन ने उनकी एक्टिवा को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घायलों को तत्काल फिल्लौर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें लुधियाना के एक बड़े निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। उपचार के दौरान एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिवार के सदस्यों के अनुसार, हादसा बेहद भयानक था। कुछ ही पलों में हंसता-खेलता परिवार इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

मामले में पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments