HomePunjabपंजाबी सिंगर खान साब पर टूटा दुखों का पहाड़, 17 दिन पहले...

पंजाबी सिंगर खान साब पर टूटा दुखों का पहाड़, 17 दिन पहले मां के बाद अब पिता का भी निधन

जालंधर- पंजाबी संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर खान साब के पिता इकबाल मुहम्मद (उम्र 70 वर्ष) का सोमवार अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे सुबह घर में नहा रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आया। परिजनों ने तुरंत उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खान साब के परिवार के लिए यह गहरा सदमा है क्योंकि सिर्फ 17 दिन पहले ही उनकी मां परवीन बेगम का निधन हुआ था। मां की मौत की खबर सुनते ही खान साब ने कनाडा में चल रहे अपने सभी शो रद्द कर कपूरथला लौटकर अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया था। करीबी सूत्रों के अनुसार, पत्नी की मौत के बाद इकबाल मुहम्मद गहरे सदमे में थे और अक्सर परिवार के सामने भावुक हो जाते थे। अब महज़ तीन हफ्तों में माता-पिता दोनों के निधन से खान साब और उनका पूरा परिवार टूट चुका है।

संगीत जगत में शोक की लहर
खान साब पंजाब के लोकप्रिय गायकों में से एक हैं और उनके गाने दुनियाभर में सुने जाते हैं। उनके पिता के निधन की खबर फैलते ही फैंस, संगीतकारों और सहयोगियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments