HomePunjabपंजाब कांग्रेस की अहम बैठक टली, NEET मुद्दे पर प्रदर्शन के...

पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक टली, NEET मुद्दे पर प्रदर्शन के बाद बदले हालात

Punjab Desk: पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार शाम दिल्ली में प्रस्तावित पंजाब कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल की अध्यक्षता में इंदिरा भवन में शाम छह बजे आयोजित होनी थी, लेकिन नीट मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन और उसके बाद बने हालात के चलते इसे टाल दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठित विभिन्न चुनाव समितियों के अध्यक्षों सहित करीब 21 वरिष्ठ नेताओं को शामिल होना था। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जानी थी। अधिकांश नेता दिल्ली पहुंच चुके थे, लेकिन परिस्थितियां बदलने के कारण बैठक नहीं हो सकी।

बुधवार को होगा नए कार्यक्रम पर फैसला

पार्टी सूत्रों का कहना है कि बुधवार दोपहर बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल बैठक की नई तारीख और समय तय करेंगे। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में चुनावी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाए।

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में कई वरिष्ठ नेता

मंगलवार को नीट मुद्दे को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी तथा सांसद और कोर कमेटी के चेयरमैन सुखजिंदर सिंह रंधावा भी शामिल थे। इसी घटनाक्रम के चलते पंजाब कांग्रेस की प्रस्तावित बैठक स्थगित करनी पड़ी।

पार्टी के लिए यह बैठक राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही थी, क्योंकि इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments