HomePunjabपंजाब के सरकारी स्कूलों में बदला शिक्षा का स्तर: 881 छात्रों ने...

पंजाब के सरकारी स्कूलों में बदला शिक्षा का स्तर: 881 छात्रों ने पास की NEET परीक्षा

Punjab Desk: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 छात्रों द्वारा NEET परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना अनिवार्य है। दिल्ली के बाद अब पंजाब के सरकारी स्कूलों में भी आमूलचूल बदलाव आ रहा है।

NEET परिणाम में बड़ा उछाल: वर्ष 2022 में ‘आप’ सरकार आने से पहले पंजाब के सरकारी स्कूलों से 100 से भी कम बच्चे NEET क्लियर कर पाते थे, जो अब बढ़कर 881 हो गए हैं।

गरीबी मिटाने का साधन: केजरीवाल ने कहा कि अब रिक्शा चालकों और मजदूरों के बच्चे भी डॉक्टर बनेंगे, जिससे उनके परिवारों की गरीबी दूर होगी। 75 वर्षों में किसी भी सरकार ने शिक्षा को इतनी प्राथमिकता नहीं दी, जितनी आम आदमी पार्टी दे रही है।

“लाल, पीले या हरे राशन कार्ड केवल दो वक्त की रोटी दे सकते हैं। असली गरीबी तब दूर होगी जब हमारे बच्चे शिक्षित होकर डॉक्टर, इंजीनियर और बड़े पदों पर पहुँचेंगे।”
— भगवंत सिंह मान, मुख्यमंत्री (पंजाब)

शिक्षा से ही पूरा होगा डॉ. अंबेडकर का सपना
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परिणाम पर खुशी जताते हुए कहा कि सरकार डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब अब शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन रहा है और जब देश के सभी गरीब बच्चों को बेहतरीन शिक्षा मिलेगी, तभी भारत सही मायनों में ‘विश्व गुरु’ बनेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments