HomePunjabपंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल: वित्त मंत्री चीमा और डॉ रवजोत को...

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल: वित्त मंत्री चीमा और डॉ रवजोत को मिली नई जिम्मेदारी

Punjab Desk: पंजाब की राजनीति में मचे हालिया घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट में विभागों का महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी और इस्तीफे के बाद खाली हुए मंत्रालयों की जिम्मेदारी अब सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों को सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री ने अपने गुजरात दौरे पर जाने से ठीक पहले यह फैसला लेते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को परिवहन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, जो पहले से ही वित्त और आबकारी जैसे अहम विभाग संभाल रहे हैं। वहीं, जेल विभाग की जिम्मेदारी डॉ. रवजोत सिंह को दी गई है, जो वर्तमान में अप्रवासी भारतीय (NRI) मामलों के मंत्री हैं।

राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को डॉ. रवजोत की संभावित नाराजगी दूर करने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है, क्योंकि जनवरी में उनसे स्थानीय निकाय विभाग वापस ले लिया गया था। ज्ञात हो कि गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में नाम आने के बाद मुख्यमंत्री ने शनिवार को लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा मांग लिया था। भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की जो अटकलें लगाई जा रही थीं, उन पर इन नई नियुक्तियों ने फिलहाल विराम लगा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments