HomePunjabपंजाब पुलिस ने बदमाश का किया एनकाउंटर, आरोपी ने AAP सरपंच पर...

पंजाब पुलिस ने बदमाश का किया एनकाउंटर, आरोपी ने AAP सरपंच पर की थी फायरिंग

बंगा: पंजाब के नवांशहर जिले की उप-तहसील बंगा में आज सुबह पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में जालंधर निवासी बदमाश जसकरण सिंह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बंगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले हैपोवाल गांव के सरपंच, जो आम आदमी पार्टी (आप) से संबंधित हैं, पर उनके खेतों में कुछ युवकों ने गोलियां चलाई थीं। जसकरण सिंह उसी मामले में एक वांछित आरोपी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद आज सुबह उसकी निशानदेही पर छिपाए गए हथियार को बरामद करने के लिए मौके पर ले गई थी।

कार्रवाई के दौरान, आरोपी जसकरण सिंह ने छिपाया हुआ हथियार निकालकर अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस को भी जवाबी गोलीबारी करनी पड़ी, जिसमें जसकरण सिंह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से .32 बोर का एक रिवॉल्वर बरामद किया है। घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments