HomePunjabपंजाब में स्कूली शिक्षा को लेकर सरकार के प्रयासों की सराहना, CM...

पंजाब में स्कूली शिक्षा को लेकर सरकार के प्रयासों की सराहना, CM मान ने किया नए स्कूल ब्लॉक का उद्घाटन

Punjab Desk: लुधियाना में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकारी स्कूलों को मजबूत बनाने, शिक्षा के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और शिक्षकों के प्रशिक्षण पर लगातार ध्यान देने के चलते पंजाब स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में नवनिर्मित ब्लॉक का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस ब्लॉक के निर्माण पर करीब 500 करोड़ रुपये की लागत आई है, जिसका पूरा खर्च वर्धमान टेक्सटाइल्स ग्रुप की ओर से वहन किया गया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए समूह के नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

नवनिर्मित ब्लॉक में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक फर्नीचर, शिक्षकों के लिए तीन कमरे और 18 विशाल कक्षाओं की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्धमान टेक्सटाइल्स ग्रुप सरकारी स्कूलों के शैक्षिक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समूह की ओर से लोहारा, गियासपुरा, कसाबाद, लाडोवाल और सेखवाल समेत कई सरकारी स्कूलों में नए भवनों का निर्माण भी कराया गया है।

भगवंत मान ने कहा कि केवल मुफ्त सुविधाएं और रियायतें गरीबी तथा सामाजिक बुराइयों को पूरी तरह खत्म नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही ऐसा प्रभावी माध्यम है, जो लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाकर उन्हें गरीबी के चक्र से बाहर निकालने में मदद कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments