HomePunjabपंजाब में 20 सितंबर से AAP का डोर-टू-डोर अभियान, 2.68 लाख बूथ...

पंजाब में 20 सितंबर से AAP का डोर-टू-डोर अभियान, 2.68 लाख बूथ सदस्य घर-घर पहुंचाएंगे सरकार के काम

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने जमीनी स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज करने की तैयारी कर ली है। पार्टी 20 सितंबर से पूरे राज्य में बड़े स्तर पर डोर-टू-डोर अभियान शुरू करेगी। इसकी जानकारी पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दी।

इस अभियान के तहत पार्टी के करीब 2.68 लाख बूथ कमेटी सदस्य और कार्यकर्ता घर-घर जाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने विधानसभा क्षेत्र धूरी से करेंगे।

19 सितंबर को लुधियाना से जारी होगा पैंफलेट

अभियान की औपचारिक शुरुआत से एक दिन पहले, 19 सितंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में चुनावी अभियान का पैंफलेट जारी करेंगे। इसके जरिए अभियान की रूपरेखा और पार्टी के संदेश को लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है।

सदस्यता अभियान भी होगा शुरू

मनीष सिसोदिया के मुताबिक, डोर-टू-डोर अभियान के साथ पार्टी का सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। इसके जरिए पार्टी कार्यकर्ता सीधे लोगों से संपर्क करेंगे और संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करने की कोशिश की जाएगी।

AAP की ओर से बताया गया है कि अभियान का फोकस सरकार के पिछले साढ़े चार साल के कामों और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर रहेगा। पार्टी ने आगामी चुनावों को देखते हुए अपने बूथ नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments