HomePunjabपंजाब में SBI की शाखा में सुबह-सुबह लगी भीषण आग, फर्नीचर और...

पंजाब में SBI की शाखा में सुबह-सुबह लगी भीषण आग, फर्नीचर और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक; आग लगने का कारण आया सामने

अमृतसर: अमृतसर के कटरा जैमल सिंह इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक शाखा में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग की इस घटना में बैंक में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक पैनल में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना सुबह लगभग 6 बजे की है, जब बैंक बंद था। आग पहली मंजिल पर लगी और धीरे-धीरे इमारत के अन्य हिस्सों में भी फैलने लगी। इमारत से धुआं निकलता देख एटीएम पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में जुट गईं। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त बैंक बंद था, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग इमारत की पहली मंजिल से शुरू हुई थी। समय पर सूचना मिलने और त्वरित कार्रवाई के कारण आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और आग लगने के सही कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments