HomePunjabपंजाब से राज्यसभा सीट के लिए AAP ने फाइनल किया कैंडिडेट, उद्योगपति...

पंजाब से राज्यसभा सीट के लिए AAP ने फाइनल किया कैंडिडेट, उद्योगपति राजिंदर गुप्ता के नाम पर लगी मुहर

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब से राज्यसभा की खाली सीट के लिए उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट संजय अरोड़ा के विधानसभा उपचुनाव लड़ने और मंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। सूत्रों के अनुसार, राजिंदर गुप्ता सोमवार को पंजाब विधानसभा में नामांकन दाखिल कर सकते हैं और इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी मौजूद रहने की संभावना है।

इस सीट के लिए पहले ओसवाल ग्रुप के कमल ओसवाल का नाम सबसे आगे चल रहा था, लेकिन आखिरी समय में पार्टी ने राजिंदर गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी। यह आम आदमी पार्टी की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें वह उद्योग जगत के चेहरों को राज्यसभा में भेजकर राजनीतिक और औद्योगिक संतुलन साधने की कोशिश कर रही है। इससे पहले पार्टी संजीव अरोड़ा जैसे व्यवसायी को भी राज्यसभा भेज चुकी है।

राजिंदर गुप्ता पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक हैं और ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक व चेयरमैन हैं। यह ग्रुप 1 बिलियन डॉलर से अधिक का कारोबार करता है और इसके उत्पाद भारत सहित कई देशों में निर्यात किए जाते हैं। ट्राइडेंट ग्रुप का मुख्यालय लुधियाना, पंजाब में स्थित है। इसकी प्रमुख इंडस्ट्रीज में होम टेक्सटाइल्स, पेपर निर्माण, केमिकल्स और पावर शामिल हैं।

राजिंदर गुप्ता का जन्म 2 जनवरी 1959 को हुआ था। वे लंबे समय तक पंजाब के सबसे अमीर व्यक्तियों में गिने जाते रहे हैं और राज्य में उद्योग जगत का एक बड़ा नाम हैं। पंजाब की इस राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। मतदान और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। चूंकि आम आदमी पार्टी के पास विधानसभा में स्पष्ट बहुमत है, इसलिए राजिंदर गुप्ता का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। इस फैसले से यह स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में अपने राजनीतिक दायरे को औद्योगिक वर्ग तक बढ़ाकर व्यापक आधार तैयार करने की दिशा में काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments