नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज के जरिए परिणीति ओटीटी की दुनिया में अपना डेब्यू कर रही हैं। सीरीज 24 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।
रिलीज से एक दिन पहले यानी 23 सितंबर को दिल्ली में परिणीति चोपड़ा ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए सीरीज की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। इस खास मौके पर वह अपने पति और नेता राघव चड्ढा के साथ पहुंचीं।
हाथों में हाथ डाले नजर आए परिणीति और राघव
स्क्रीनिंग के दौरान परिणीति और राघव एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। दोनों ने रेड कार्पेट पर पैपराजी के सामने साथ में पोज दिए। इस दौरान कपल के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते हुए भी नजर आए।
परिणीति और राघव की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी उनके लुक और केमिस्ट्री की चर्चा होने लगी।
स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं परिणीति
स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए परिणीति चोपड़ा ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट चुना। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक स्ट्रेट-फिट ट्राउजर पहना था। इसके ऊपर उन्होंने हैवी एम्बेलिशमेंट वाली ब्लैक स्लीवलेस जैकेट पहनी, जिसमें लॉन्ग फ्रिंज डिटेलिंग उनके लुक को खास बना रही थी।
एक्ट्रेस ने कानों में छोटे डायमंड स्टड्स पहने थे और बालों को हाफ-अप, हाफ-डाउन स्टाइल में रखा था। ब्लैक पॉइंटेड हील्स के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया।
स्मार्ट लुक में दिखे राघव चड्ढा
वहीं, राघव चड्ढा भी इस स्क्रीनिंग में काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर


