HomeEntertainmentबिग बॉस 20 में फिर भिड़े काजी और रीति, जमकर हुआ बवाल

बिग बॉस 20 में फिर भिड़े काजी और रीति, जमकर हुआ बवाल

नई दिल्ली: सलमान खान के होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो में काजी तौकीर अपनी सिंगिंग और अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं, वहीं रीति तिवारी भी अपने बयानों और व्यवहार को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

पिछले वीकेंड का वार में काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच बीमारी को लेकर विवाद हुआ था। काजी के बीमारी से जुड़े बयान पर रीति ने नाराजगी जताई थी और दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। इस दौरान रीति ने काजी के पिता को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

अब शो के एक नए प्रोमो के सामने आने के बाद रीति एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला डिस बैटल टास्क के दौरान बिगड़ता नजर आया, जहां रीति और काजी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

डिस बैटल में आमने-सामने आए काजी और रीति

रविवार के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच डिस बैटल टास्क कराया गया। इस टास्क में घरवालों को दो टीमों में बांटा गया था। एक टीम में काजी तौकीर के साथ आरिश्फा खान, उदिति सिंह, माही विज, अमन गांधी, कनिका मान और ईशा रिक्की शामिल थीं। दूसरी टीम में स्काउट, आम्रपाली दुबे, लव गिल, आसिफ खान और रीति तिवारी नजर आए।

टास्क के दौरान दोनों टीमों के सदस्य एक-दूसरे पर तंज और कटाक्ष करते दिखाई दिए। जब काजी, उदिति और रीति के बीच स्टेज पर डिस बैटल हुआ तो दोनों पक्षों की तरफ से तीखी बातें कही गईं।

प्रोमो के मुताबिक, रीति ने काजी और उदिति की दोस्ती को लेकर टिप्पणी की। इसके जवाब में काजी ने भी रीति पर तंज कसते हुए उन्हें म्यूट बटन दबाने जैसी बात कही। इसके बाद दोनों के बीच बहस और ज्यादा बढ़ गई।

गुस्से में काजी ने जैकेट उतारकर फेंकी

प्रोमो में रीति की ओर से काजी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। उनकी बातें सुनकर उदिति वहां से हट जाती हैं और कहती हैं कि वह ऐसी बातें नहीं सुन सकतीं।

दूसरी ओर, काजी भी अपना आपा खोते नजर आए। उन्होंने गुस्से में अपनी जैकेट उतारकर फेंक दी और रीति से चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद रीति ने भी पलटकर काजी को जवाब दिया और दोनों के बीच बहस और तीखी हो गई।

रीति ने काजी पर टास्क के दौरान फुटेज लेने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। वहीं काजी ने उन्हें “शट अप” कह दिया, जिसके बाद रीति

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments