HomeHaryanaपर दोस्ती का झांसा देकर सहायक लाइनमैन को फंसाया, सुनसान जगह ले...

पर दोस्ती का झांसा देकर सहायक लाइनमैन को फंसाया, सुनसान जगह ले जाकर लूटा; चार गिरफ्तार

अंबाला। लड़कियों से दोस्ती और शारीरिक संबंध बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह ने बिजली विभाग के सहायक लाइनमैन को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपियों ने पहले उसे एप के जरिए संपर्क में लिया और बाद में उसे सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ लूटपाट की। घटना के बाद आरोपी उसे करनाल के एक सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अब मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए-1 की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय राज, निशांत और जसराज, तीनों निवासी शामली, उत्तर प्रदेश, तथा लक्की निवासी गांव बीबीपुर जलालाबाद, थाना झिंझाना, जिला शामली के रूप में हुई है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित नितेश, निवासी गांव ढांडा खेड़ी, डाकघर जजवान, जिला जींद और वर्तमान में बीसी बाजार, अंबाला छावनी में रह रहा है। वह बिजली विभाग के सब-डिवीजन नंबर-2 में सहायक लाइनमैन के पद पर कार्यरत है।

नितेश ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त को वह अपने क्वार्टर पर था। इसी दौरान उसने अपने मोबाइल में ग्राइंडर एप डाउनलोड किया। एप के माध्यम से अनजान लड़कियों से दोस्ती और शारीरिक संबंध बनाने का झांसा दिया गया। बातचीत के बाद वह आरोपियों के संपर्क में आ गया और उनके बताए स्थान पर पहुंच गया।

आरोपियों ने कथित तौर पर उसे अपने जाल में फंसाकर सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ लूटपाट की। इसके बाद उसे करनाल में सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।

सीआईए-1 पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़ी अन्य घटनाओं और वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments