HomeUncategorizedपुलिस मुठभेड़ में मारा गया राणा बलाचौरिया का हत्यारा, दो पुलिस कर्मी...

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया राणा बलाचौरिया का हत्यारा, दो पुलिस कर्मी भी हुए घायल

चंडीगढ़: पंजाब के मोहाली के सोहाना में दो दिन पहले कबड्‌डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या में शामिल एक आरोपी को आज, बुधवार को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने इस हत्याकांड़ के मास्टरमाइंड एशदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा। उसकी पूछताछ पर अमृतसर से जुगराज सिंह को पकड़ा गया।

पुलिस ने मोहाली के लालडू के समीप अंबाला हाईवे पर शूटर हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्‌डू को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस को देखकर उसने अपनी पिस्तौल से पुलिस पर फायर कर दिया। इसमें दो पुलिस वाले जख्मी हो गए। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक आरोपी ने शूटरों को ग्राउंड सपोर्ट दिया था। आरोपी मिड्‌डू तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला था।

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपी के बारे में भी उसी ने जानकारी दी थी। मोहाली के एसएसपी हरमनदीप हंस के मुताबिक एशदीप डोनी बल का हैंडलर और कोऑर्डिनेटर है। हत्या की योजना भी उसी ने बनाई थी। हत्या के बाद वह विदेश भागने वाला था और टिकट भी बुक करवा चुका था।

वहीं, इस मामले में आज सुबह ही दो शूटरों आदित्य कपूर और करण पाठक की फोटो सामने आई थी, जिन्होंने पूरी योजना से बलाचौरिया का कत्ल किया था। मोहाली के एसएसपी ने बताया कि जब मास्टरमाइंड एशदीप को पकड़ा गया तो पता चला कि वह 25 नवंबर को रूस से भारत आया था। वह पहले भी कई वारदातों में लिप्त रहा और बाहर जा चुका था। उसका डोनी बल के साथ सीधा संपर्क है। वह डैनी बल के दो लड़कों जोधा (इटली) और गुरलाल (यूएसए) के संपर्क में था।

उन्होंने बताया कि आरोपी एशदीप ने पूरी प्लानिंग के साथ बाहर जाने की तैयारी कर ली थी। 14 तारीख को उसने टिकट बुक करवा ली थी और 15 तारीख को प्लान पूरा होने के बाद यह दिल्ली के लिए निकला। 16 तारीख को सूचना मिलने पर इसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि एशदीप के पकड़े जाने के बाद इस कत्लकांड की कड़िया जुड़ती गईं। इसके बाद पुलिस ने अमृतसर से जुगराज सिंह नाम के एक और आरोपी को अमृतसर पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दो लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

एसएसपी ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि इस वारदात में पांच से छह लोग शामिल थे। जिनमें से दो सक्रिय शूटर और चार अन्य उन्हें मदद दे रहे थे। एसएसपी ने बताया कि जिस आरोपी का एनकाउंटर हुआ, वह भी एशदीप के साथ विदेश भागने की फिराक में था। एशदीप उसे लालडू के लहली एरिया से लेने वाला था लेकिन उसकी गिरफ्तारी के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाया। पुलिस को इस आरोपी के बारे में पता चला तो मौके पर पुलिस पहुंची और उसे तीनों ओर से घेर लिया। उसने एक इमारत के अंदर जाकर अपनी जिगाना पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें दो पुलिस वाले घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक सोहाना से बरामद कर ली गई है। एक अन्य वाहन भी बरामद किया गया है। बाकी शूटरों की पहचान हो चुकी है उनमें प्रमुख शूटर आदित्य कपूर और पाठक मेन हैं और जल्द उन्हें भी काबू कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments