HomeHaryanaफतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात: पिता ने 5 साल की मासूम को भाखड़ा...

फतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात: पिता ने 5 साल की मासूम को भाखड़ा नहर में फेंका; पंजाब में मिला बच्ची का शव

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के खुन्नन गांव में एक पिता ने अपनी ही 5 वर्षीय मासूम बेटी को भाखड़ा नहर में फेंक दिया। काफी मशक्कत के बाद बच्ची का शव पंजाब के फतेहपुर के पास से बरामद हुआ। मृतका की पहचान गुरनवाज कौर (5 वर्ष) के रूप में हुई है।

स्कूल से लेकर निकला और नहर में दिया धक्का

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को आरोपी पिता गुरप्रीत अपनी छोटी बेटी गुरनवाज को उसके स्कूल से लेकर निकला था।वह बच्ची को मोटरसाइकिल पर बिठाकर करीब 30 किलोमीटर दूर रोझांवाली के पास भाखड़ा नहर पर ले गया। आरोप है कि वहाँ उसने मासूम को उसके स्कूल बैग समेत ही उफनती नहर में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर लौटा और परिजनों को पूरी बात बताई। परिवार के सदस्यों का कहना है कि आरोपी पिता पिछले कुछ सालों से मानसिक रूप से अस्वस्थ (डिप्रेशन में) चल रहा था।

SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन, पंजाब में मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और हिसार से आई SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमों ने नहर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद बच्ची का शव पंजाब सीमा में फतेहपुर के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह और घटनाक्रम की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments