HomeHaryanaफरीदाबाद: 2,000 रुपये की रिश्वत लेते फरीदाबाद पुलिस का कांस्टेबल रंगे हाथ...

फरीदाबाद: 2,000 रुपये की रिश्वत लेते फरीदाबाद पुलिस का कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने फरीदाबाद पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

वारंट के जवाब के बदले मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सौरभ ने एसीबी से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि फरीदाबाद के थाना एनआईटी-5 में तैनात कांस्टेबल पंकज उसके चाचा फूल सिंह के नाम पर अदालत से जारी नोटिस/गैर-जमानती वारंट के संबंध में जवाब तैयार करने के एवज में 2,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।

एसीबी ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने तथ्यों का सत्यापन किया। मामला सही पाए जाने पर एसीबी ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन कर सुनियोजित जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी कांस्टेबल पंकज को 2,000 रुपये दिए, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments