चंडीगढ़: हरियाणा से एक दुखद और बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन नंदलाल शर्मा का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, नंदलाल शर्मा को 19 जुलाई की सुबह ब्रेन हेमरेज होने के बाद पंचकूला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद 23 जुलाई की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
फरवरी 2024 में संभाला था पद
नंदलाल शर्मा को फरवरी 2024 में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य की बिजली व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके अचानक निधन से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।


