HomeUncategorizedफीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस और इराक के मैच में कुदरत का...

फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस और इराक के मैच में कुदरत का कहर, ढाई घंटे रुका रहा हाफ-टाइम; फ्रांस 3-0 से जीतकर नॉकआउट में

फिलाडेल्फिया (अमेरिका): फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस और इराक के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान एक बेहद दुर्लभ और ऐतिहासिक घटना देखने को मिली। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में फिलाडेल्फिया स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला भारी बारिश, तूफान और आकाशीय बिजली के कारण ढाई घंटे (2 घंटे 30 मिनट) तक रुका रहा। आम तौर पर फुटबॉल में हाफ-टाइम ब्रेक सिर्फ 15 मिनट का होता है, लेकिन खराब मौसम के चलते खिलाड़ियों को दूसरे हाफ के लिए मैदान पर उतरने में 2 घंटे 10 मिनट का अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। कई दशकों में यह पहला मौका है जब खराब मौसम की वजह से वर्ल्ड कप का कोई मैच इस तरह बीच में रोकना पड़ा हो।

क्या है फीफा का ‘8 मील’ का नियम? फीफा के सुरक्षा नियमों के अनुसार, यदि मैच के दौरान स्टेडियम के 8 मील के दायरे में कहीं भी बिजली चमकती है, तो खेल को तुरंत 30 मिनट के लिए रोक दिया जाता है। नियम यह भी है कि हर बार बिजली चमकने पर यह 30 मिनट का समय (घड़ी) नए सिरे से शुरू हो जाता है। फिलाडेल्फिया में लगातार गिरती बिजली के कारण खेल को बार-बार आगे बढ़ाना पड़ा। करीब 1 घंटे 40 मिनट के बाद जब तूफान थमा, तब टीमें वार्म-अप के लिए मैदान पर लौटीं। इस दौरान ग्राउंड स्टाफ को मैदान से पानी बाहर निकालते हुए भी देखा गया।

एम्बाप्पे का जलवा, फ्रांस नॉकआउट में इस लंबे और थकाऊ ब्रेक के बाद भी फ्रांस के खिलाड़ियों ने अपनी एकाग्रता नहीं खोई और इराक को 3-0 से करारी शिकस्त दी। मैच के पहले हाफ में स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे के शानदार गोल की बदौलत फ्रांस 1-0 से आगे था। दूसरे हाफ में खेल शुरू होने पर एम्बाप्पे ने एक और गोल दागा, जबकि उस्मान डेम्बेले ने भी टीम के लिए स्कोर किया। इस शानदार जीत के साथ ही फ्रांस ने आधिकारिक तौर पर नॉकआउट राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments