HomeEntertainmentबिग बॉस के घर में फिर बवाल, आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान...

बिग बॉस के घर में फिर बवाल, आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान में जमकर हुई भिड़ंत; घरवालों ने संभाला मामला

मुंबई। सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन को शुरू हुए एक सप्ताह ही हुआ है, लेकिन घर के अंदर विवाद और टकराव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस देखने को मिल रही है। इसी बीच अब अरिश्फा खान और भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के बीच जोरदार बहस का नया प्रोमो सामने आया है।

शो के ताजा प्रोमो में दोनों कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। मामला इतना बढ़ जाता है कि घर के अन्य सदस्यों को बीच में आकर दोनों को शांत कराने की कोशिश करनी पड़ती है।

आम्रपाली और अरिश्फा के बीच क्यों हुआ विवाद?

प्रोमो के मुताबिक, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब आम्रपाली दुबे सिंक के पास फेस वॉश कर रही थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने अरिश्फा से कहा कि घर में कई लोग उनसे और उदिति से बात करने में हिचकते हैं, क्योंकि पता नहीं किस बात का बुरा लग जाए।

इस पर अरिश्फा ने सफाई देते हुए कहा कि उनसे कोई नहीं डरता और घर में आम्रपाली को छोड़कर बाकी लोग उनसे बातचीत करते हैं।

बात यहीं खत्म नहीं हुई। आम्रपाली ने अरिश्फा पर बातों को जल्दी दिल पर लेने और छोटी बातों को लेकर दूसरे लोगों के संस्कार पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।

बढ़ती गई बहस, घरवालों को करना पड़ा बीच-बचाव

दोनों के बीच बातचीत जल्द ही तीखी बहस में बदल गई। अरिश्फा ने कहा कि अगर आम्रपाली को उनके संस्कार पसंद नहीं हैं तो वह उनसे बात न करें। वहीं आम्रपाली ने भी पलटकर जवाब दिया कि सामने वाला भी इंसान है और उसे जानवर समझकर बात नहीं की जा सकती।

अरिश्फा ने बताया कि वह आम्रपाली के पास माफी मांगने के इरादे से आई थीं। हालांकि, आम्रपाली ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस और तेज हो गई और स्थिति को संभालने के लिए दूसरे कंटेस्टेंट्स को हस्तक्षेप करना पड़ा।

काजी तौकीर से भी भिड़ चुकी हैं आम्रपाली

यह पहली बार नहीं है जब आम्रपाली दुबे की घर में किसी कंटेस्टेंट से तीखी भिड़ंत हुई हो। इससे पहले वह काजी तौकीर के साथ भी विवाद में नजर आ चुकी हैं।

एक टास्क के दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की के बाद मामला गरमा गया था। इसके बाद आम्रपाली ने काजी को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। अब अरिश्फा खान के साथ हुई इस बहस ने बिग बॉस के घर का माहौल एक बार फिर गरमा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments