HomeEntertainmentसानिया-साइना पर टिप्पणी से घिरीं मैरी कॉम, बढ़ा विवाद तो टीम ने...

सानिया-साइना पर टिप्पणी से घिरीं मैरी कॉम, बढ़ा विवाद तो टीम ने मांगी माफी; बोली- किसी की उपलब्धि कमतर करना मकसद नहीं

मुंबई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहीं बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम इन दिनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई किस्से साझा कर रही हैं। इसी दौरान उनका एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। शो में सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल का जिक्र होने पर मैरी कॉम की टिप्पणी को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

विवाद बढ़ने के बाद अब मैरी कॉम की टीम ने सोशल मीडिया के जरिए सफाई देते हुए माफी मांगी है।

क्या कहा था मैरी कॉम ने?

‘बिग बॉस 20’ के एक एपिसोड में काजी तौकीर भारतीय महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल का नाम लेते हुए उनके खेल में योगदान की तारीफ की।

इसी दौरान मैरी कॉम ने कहा कि उनके जैसा किसी और ने उपलब्धि हासिल नहीं की है। इसके बाद उन्होंने अपनी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए खुद को छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बताया।

मैरी कॉम की यह बात कुछ दर्शकों को पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके बयान को दूसरे खिलाड़ियों की उपलब्धियों से तुलना के तौर पर लिया और उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।

मैरी कॉम की टीम ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद मैरी कॉम की टीम ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। टीम ने कहा कि अगर उनकी बात को गलत तरीके से समझा गया है तो इसके लिए माफी मांगी जाती है।

टीम के मुताबिक, मैरी कॉम का उद्देश्य किसी भी एथलीट की उपलब्धियों को कमतर दिखाना नहीं था। वह भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों का सम्मान करती हैं और खेल के लिए उनकी मेहनत और योगदान की कद्र करती हैं।

पहले भी विवादों में रही हैं मैरी कॉम

यह पहली बार नहीं है जब मैरी कॉम का कोई बयान विवादों में आया हो। इसी साल फरवरी में उन्होंने अपने पूर्व पति को लेकर भी कुछ टिप्पणियां की थीं। उस बयान के बाद भी सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी।

बाद में मैरी कॉम ने सफाई देते हुए माफी मांगी थी और कहा था कि उनकी बात को गलत संदर्भ में लिया गया। अब ‘बिग बॉस 20’ में दिए बयान को लेकर एक बार फिर उनकी टीम को स्पष्टीकरण देना पड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments