HomeEntertainmentबॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 12 दिनों में दुनियाभर से...

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 12 दिनों में दुनियाभर से कमाए ₹1,437 करोड़

ENTERTAINMENT DESK :  नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने रिलीज के महज 12 दिनों में वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर ₹1,437 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

12वें दिन भी जारी रहा कमाई का सिलसिला

फिल्म को शुरुआती दिनों में त्योहारों और वीकेंड का अच्छा फायदा मिला था। हालांकि, तीसरे सोमवार को इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹50 करोड़ का कारोबार किया। भारत में फिल्म ने 12वें दिन लगभग ₹32 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। रविवार को हुई ₹75 करोड़ की कमाई के मुकाबले यह करीब 57 प्रतिशत कम रहा। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹792 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹947 करोड़ तक पहुंच गया।

‘धुरंधर 2’ और ‘बाहुबली 2’ को छोड़ा पीछे

‘रामायण’ ने महज 12 दिनों में ₹1,400 करोड़ का वैश्विक आंकड़ा पार करके नया रिकॉर्ड बनाया है। तुलना करें तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपने शुरुआती 12 दिनों में दुनियाभर से करीब ₹1,394 करोड़ कमाए थे, जबकि ‘पुष्पा 2’ का आंकड़ा लगभग ₹1,335 करोड़ रहा था। वहीं, एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली 2’ का वैश्विक कारोबार लगभग ₹1,100 करोड़ रहा था। इस तरह ‘रामायण’ ने शुरुआती कमाई के मामले में इन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

भारत के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अमेरिका के साथ थाईलैंड, वियतनाम और नेपाल जैसे देशों में फिल्म को दर्शकों का समर्थन मिला है। विदेशी बाजारों से फिल्म ने 51 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है।

दो हिस्सों में रिलीज होगी ‘रामायण’

नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है। इसका दूसरा भाग दिवाली 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। अब फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई के बीच दर्शकों और फिल्म कारोबार से जुड़े लोगों की नजर इस बात पर है कि क्या ‘रामायण’ दुनियाभर में ₹2,000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर पाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments