HomeEntertainmentभारती सिंह ने दिखाया दूसरे बेटे 'काजू' का चेहरा: फैंस बोले— 'हर्ष...

भारती सिंह ने दिखाया दूसरे बेटे ‘काजू’ का चेहरा: फैंस बोले— ‘हर्ष की टू कॉपी है यशवीर’

Entertainment Desk: कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने नन्हे शहजादे ‘काजू’ का दीदार दुनिया को करवा दिया है। गुरुवार देर रात अपने व्लॉग चैनल पर भारती ने एक बेहद मजेदार और पारिवारिक वीडियो के जरिए अपने दूसरे बेटे, यशवीर (काजू) का फेस रिवील किया। इस खास मौके पर भारती के पति हर्ष लिंबाचिया और पूरा परिवार साथ नजर आया।

बेटे की शक्ल को लेकर भारती और हर्ष के बीच व्लॉग में प्यारी सी नोकझोंक भी देखने को मिली। हर्ष ने लाड जताते हुए कहा कि यशवीर बिल्कुल भारती जैसा दिखता है, जबकि भारती का मानना है कि वह हर्ष की कॉपी है। भारती ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उनका बड़ा बेटा ‘गोला’ भी पहले उन जैसी दिखता था, लेकिन अब वह बिल्कुल हर्ष जैसा हो गया है। काजू का चेहरा दिखाने के लिए भारती ने घर पर दोस्तों के लिए एक छोटी सी पार्टी भी रखी थी।

सोशल मीडिया पर फैंस ने भी नन्हे काजू पर जमकर प्यार लुटाया है। कमेंट सेक्शन में फैंस की राय भी बंटी हुई दिखी; कुछ का कहना है कि यशवीर बिल्कुल अपने पिता हर्ष की तरह दिखता है, तो कुछ ने बड़े बेटे लक्ष्य (गोला) को भारती की फोटोकॉपी बताया। फैंस ने ढेर सारे हार्ट इमोजी के साथ यशवीर का स्वागत किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो भारती सिंह इन दिनों अपनी मेहनत और डेडिकेशन से सबको हैरान कर रही हैं। वह मशहूर शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ को होस्ट कर रही हैं। काबिलेतारीफ बात यह है कि भारती अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम करती रहीं और दूसरे बेटे के जन्म के महज 18 दिन बाद ही दोबारा सेट पर लौट आईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments