HomeUncategorizedRCB में लौटे दिनेश कार्तिक, बेटी के जन्म के बाद टीम संग...

RCB में लौटे दिनेश कार्तिक, बेटी के जन्म के बाद टीम संग जुड़े

Sports Desk: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए एक साथ दोहरी खुशी की खबर सामने आई है। टीम के बैटिंग कोच और मेंटर दिनेश कार्तिक आईपीएल 2026 के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक गुरुवार को ही तीसरी बार पिता बने हैं; उनकी पत्नी और स्टार स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने ‘राहा’ (Raaha) रखा है।

RCB ने सोशल मीडिया पर कार्तिक का बड़े ही अनोखे और मजाकिया अंदाज में स्वागत किया है। फ्रेंचाइजी ने लिखा, “वह इंसान, वह मिसाल, वह लेजेंड… हमारे मेंटर और बैटिंग कोच, लेकिन सबसे बढ़कर इस टीम की धड़कन। आपका फिर से स्वागत है कोच!” इसी पोस्ट में टीम ने चुटकी लेते हुए यह भी लिखा कि ‘उम्मीद है इस बार आप अपना स्टीम आयरन साथ लाए होंगे।’

इस ‘स्टीम आयरन’ के पीछे एक दिलचस्प अंधविश्वास (Superstition) जुड़ा है। दरअसल, कार्तिक का मानना है कि मैच से पहले अपने कपड़े खुद प्रेस करना टीम के लिए लकी होता है। चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले भी उन्होंने आयरन करते हुए अपनी फोटो शेयर की थी, और भारत ने वह टूर्नामेंट जीता था। अब RCB को उम्मीद है कि कार्तिक का यह ‘लकी चार्म’ उन्हें लगातार दूसरी बार खिताब जिताने में मदद करेगा।

दिनेश कार्तिक का RCB के साथ पुराना और गहरा रिश्ता रहा है, उन्होंने टीम के लिए 4 सीजन में 60 मैच खेले हैं। अब वह कोच की भूमिका में टीम को गाइड करेंगे। बता दें कि पिछले साल की चैंपियन आरसीबी आईपीएल 2026 में अपने खिताब को बचाने के इरादे से 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments