HomeEntertainmentरणवीर सिंह के नाना डॉ. राम हिंगोरानी का निधन, 96 साल की...

रणवीर सिंह के नाना डॉ. राम हिंगोरानी का निधन, 96 साल की उम्र में दिवाली के दिन ली अंतिम सांस

ENTERTAINMENT DESK : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता के नाना डॉ. राम हिंगोरानी का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी रणवीर सिंह की कजिन सौम्या हिंगोरानी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर दी।

कजिन सौम्या ने साझा की भावुक पोस्ट

सौम्या हिंगोरानी ने अपने नाना की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा कि 96 साल का जीवन अपने आप में एक खूबसूरत सफर रहा और इसे केवल दुख के साथ नहीं, बल्कि अच्छी यादों के साथ याद किया जाना चाहिए। सौम्या के मुताबिक, डॉ. राम हिंगोरानी ने दिवाली के शुभ अवसर पर लक्ष्मी पूजा के समय शांतिपूर्वक दुनिया को अलविदा कहा। उन्होंने अपने नाना को दुनिया का सबसे बेहतरीन दादू बताते हुए उनके प्यार और परिवार के लिए किए गए योगदान के प्रति आभार जताया।

रणवीर सिंह ने पहले भी साझा की थीं नाना की यादें

रणवीर सिंह अपने नाना के साथ खास रिश्ता साझा करते थे। साल 2023 में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रमोशन के दौरान अभिनेता ने उनका एक वीडियो साझा किया था। इसमें 93 साल की उम्र में भी उनके नाना फिल्म के लोकप्रिय गाने ‘व्हाट झुमका’ पर डांस करते नजर आए थे। रणवीर ने उस समय उन्हें अपना रॉकस्टार नाना बताया था।

93 साल की उम्र में डाला था वोट

साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी रणवीर ने अपने नाना की एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें 93 साल की उम्र में वह मतदान करने पहुंचे थे। रणवीर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा था कि तेज गर्मी के बावजूद उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। फिलहाल, डॉ. राम हिंगोरानी के निधन पर रणवीर सिंह की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments