HomeEntertainmentसलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का ट्रेलर...

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का ट्रेलर रिलीज

गलवान संघर्ष की पृष्ठभूमि में दिखेगा जबरदस्त एक्शन

ENTERTAINMENT DESK : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सलमान खान एक सैनिक की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो चीन के सैनिकों के सामने मजबूती से खड़ा दिखाई देता है। फिल्म की कहानी गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष की घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है।

ट्रेलर में दिखा सैनिकों का संघर्ष और परिवारों का दर्द

फिल्म के ट्रेलर में एक तरफ सीमा पर सैनिकों के बीच तनाव और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है, वहीं दूसरी ओर देश की रक्षा में तैनात जवानों के परिवारों की भावनाओं को भी जगह दी गई है। कहानी में युद्ध के दौरान सैनिकों के बलिदान और घर पर उनके लौटने का इंतजार कर रहे परिवारों की मुश्किलों को दिखाने की कोशिश की गई है।

सलमान खान का दमदार एक्शन अवतार

ट्रेलर में सलमान खान चीनी सैनिकों के साथ भिड़ते और हाथों से मुकाबला करते दिखाई दे रहे हैं। एक सीन में उनका डायलॉग भी चर्चा में है, जिसमें वह सामने वाले सैनिक से कहते हैं, ‘Let’s sort this s**t, bro!’ फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका निभा रही हैं। दोनों की जोड़ी कहानी में भावनात्मक पहलू जोड़ती नजर आती है।

गलवान घाटी की घटना से प्रेरित है फिल्म

इस फिल्म का नाम पहले ‘गलवान’ रखा गया था। इसकी कहानी 15 जून 2020 को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प से प्रेरित है। उस संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। फिल्म में इसी पृष्ठभूमि के जरिए सैनिकों के साहस और मुश्किल परिस्थितियों को दिखाया गया है।

4 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के अलावा फिल्म में मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, ज़ेन शॉ और अभिलाष चौधरी भी नजर आएंगे। फिल्म में विजय राज ने नैरेटर की भूमिका निभाई है। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments