HomePunjabराहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ की, बोले- ‘BJP में...

राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ की, बोले- ‘BJP में वही मेरे पसंदीदा नेता’

Punjab Desk: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया संवाद के दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की खुलकर सराहना की। इंस्टाग्राम पर आयोजित ‘आस्क मी एनीथिंग’ (AMA) सेशन में छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में यदि उनका कोई पसंदीदा नेता है, तो वह कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

एक छात्र ने राहुल गांधी से पूछा कि बीजेपी में उनका पसंदीदा नेता कौन है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, “कैप्टन अमरिंदर सिंह। मेरी उनसे अच्छी बनती है, वह बेहद कूल इंसान हैं।” बातचीत के दौरान राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा, “हेलो, अंकल अमरिंदर!”, जिससे माहौल हल्का-फुल्का हो गया।

सैन्य अनुभव और इतिहास की सराहना

राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के सैन्य अनुभव की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में सेना में सेवा देने वाले कैप्टन को सैन्य इतिहास की गहरी जानकारी है और उन्होंने इस विषय पर कई महत्वपूर्ण किताबें भी लिखी हैं।

कैसे अलग हुए थे कांग्रेस से?

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वर्ष 2021 में पंजाब कांग्रेस के भीतर बढ़े राजनीतिक विवाद और संगठनात्मक मतभेदों के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया और वर्ष 2022 में अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया।

राजनीतिक मायने

पंजाब की राजनीति में दो बार मुख्यमंत्री रह चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह अब बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। ऐसे समय में, जब राज्य में विधानसभा चुनाव नज़दीक हैं, राहुल गांधी द्वारा उनकी सार्वजनिक प्रशंसा को राजनीतिक गलियारों में अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments