HomeUncategorizedरोहित शर्मा ने एक ही पारी में ध्वस्त किए कोहली और वार्नर...

रोहित शर्मा ने एक ही पारी में ध्वस्त किए कोहली और वार्नर समेत 5 बड़े रिकॉर्ड्स

Sports Desk: रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में बल्लेबाजी का ऐसा तूफान लाया कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के गेंदबाज पस्त नजर आए। 78 रनों की इस आतिशी पारी और रेयान रिकेल्टन के साथ 148 रनों की साझेदारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने अपना सबसे बड़ा सफल ‘रन चेज’ दर्ज किया।

IPL में अपनी सबसे तेज फिफ्टी
रोहित ने इस मैच में महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर की अब तक की सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले उन्होंने साल 2015 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

विराट कोहली को पछाड़ा
केकेआर के खिलाफ इस पारी के बाद रोहित के नाम अब किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रोहित ने केकेआर के खिलाफ कुल 1161 रन बना लिए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159 रन बनाए हैं।

50वीं बार 50 प्लस का स्कोर
रविवार की इस पारी के साथ ही रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में 50 बार ’50 से अधिक रन’ बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। यह उनकी निरंतरता और क्लास को दर्शाता है।

एशिया के पहले ‘सिक्सर किंग’
पारी में जड़े 6 छक्कों की मदद से रोहित ने टी20 क्रिकेट में अपने 550 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज हैं। खास बात यह है कि एशिया का कोई अन्य बल्लेबाज अब तक 450 छक्कों के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया है।

डेविड वार्नर का रिकॉर्ड ध्वस्त
केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित ने दिग्गज डेविड वार्नर को पीछे छोड़ दिया है। वार्नर ने कोलकाता के खिलाफ 1093 रन बनाए थे, लेकिन रोहित ने मैच की शुरुआत में 11 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments