Haryana Desk: सिरसा से कांग्रेस सांसद एवं वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने विश्व हॉकी कप 2026 के लिए भारतीय हॉकी टीम में रानियां (संत नगर/श्री जीवन नगर) के युवा खिलाड़ी राजेंद्र सिंह के चयन पर खुशी जताई है। उन्होंने राजेंद्र सिंह को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
-
‘हॉकी की नर्सरी’ का मान बढ़ा: कुमारी शैलजा ने कहा कि उनका संसदीय क्षेत्र सिरसा का संत नगर पूरे देश में ‘हॉकी की नर्सरी’ के रूप में जाना जाता है। इस पावन भूमि से निकलकर राजेंद्र सिंह का राष्ट्रीय टीम में चुना जाना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।
-
देश का नाम रोशन करने की उम्मीद: सांसद ने विश्वास जताया कि राजेंद्र सिंह अपने उत्कृष्ट खेल के दम पर विश्व स्तर पर तिरंगे की शान बढ़ाएंगे और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
-
युवाओं के लिए प्रेरणा: उन्होंने कहा कि राजेंद्र सिंह की यह सफलता हरियाणा और देश भर के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी।


