HomeEntertainmentवृंदावन में VIP ट्रीटमेंट के आरोपों पर भड़कीं 'दीया और बाती' फेम...

वृंदावन में VIP ट्रीटमेंट के आरोपों पर भड़कीं ‘दीया और बाती’ फेम दीपिका सिंह, वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को लगाई लताड़

Entertainment Desk: ‘दीया और बाती हम’ सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री दीपिका सिंह हाल ही में अपने पति रोहित राज गोयल और बच्चों के साथ वृंदावन में दर्शन करने पहुंची थीं। हालांकि, इस धार्मिक यात्रा के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वे विवादों में घिर गईं।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दीपिका सिंह माता की चुनरी ओढ़े मंदिर के अंदर दर्शन करती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो को लेकर एक इन्फ्लुएंसर और कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने उन पर ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’ लेने का आरोप लगा दिया। दावा किया गया कि अभिनेत्री होने के नाते उन्हें तुरंत प्रसाद दे दिया गया, जबकि उनके पास ही लाइन में खड़ी एक बुजुर्ग महिला को अनदेखा कर दिया गया।

आरोपों पर दीपिका सिंह का करारा जवाब

इन आरोपों के लगातार बढ़ने के बाद दीपिका सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया वीडियो और लंबा पोस्ट शेयर कर भ्रामक बातें फैलाने वालों को कसकर लताड़ लगाई है। दीपिका ने साफ किया कि बिना पूरी सच्चाई जाने आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर किसी को ट्रोल करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने वीआईपी ट्रीटमेंट के तमाम दावों को खारिज करते हुए अपनी बात मजबूती से रखी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments