HomePunjabशराब के लेन-देन और तस्करी के शक में देर रात बवाल: संविधान...

शराब के लेन-देन और तस्करी के शक में देर रात बवाल: संविधान चौक पर जमकर चले लात-घूंसे, एक घायल

जालंधर: शहर के पॉश इलाके संविधान चौक पर देर रात शराब ठेकेदारों के दो गुटों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या है पूरा मामला?

ठेकेदार अविनाश पिपलानी ने आरोप लगाया है कि उनकी गैर-मौजूदगी में सूर्या एन्क्लेव इलाके में शराब ठेकेदार कुणाल सहगल और शिवम चौहान उर्फ तोता अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचे। अविनाश के मुताबिक, उनका ड्राइवर ठेकों पर शराब की पेटियां अनलोड कर रहा था, तभी आरोपियों ने अपनी गाड़ी से उनकी मालवाहक गाड़ी को टक्कर मारी और ड्राइवर समेत गाड़ी व शराब की 40 से 50 पेटियां जबरन अपने साथ ले गए।

अविनाश का दावा है कि उनकी शराब पूरी तरह वैध (लीगल) है और उनके पास इसके सभी परमिट मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गाड़ी को रामामंडी थाने ले जाने के बजाय स्पेशल सेल में रखवा दिया। जब वे रामामंडी थाने पहुंचे, तो वहां पुलिसकर्मियों ने पहले दरवाजा नहीं खोला और बाद में पता चला कि उनकी गाड़ी थाने में थी ही नहीं।

संविधान चौक पर हमला और बचाव

पीड़ित पक्ष के अनुसार, इस घटना के बाद देर रात संविधान चौक पर कुणाल और तोता ने अपने साथियों के साथ मिलकर अविनाश पर हमला करने की कोशिश की। बीच-बचाव करने आए अविनाश के पार्टनर सुरिंदर इस हमले में घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अविनाश ने बताया कि उन्होंने रात में ही 112 नंबर पर पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि शिवम उर्फ तोता पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दूसरे पक्ष की सफाई

दूसरी ओर, कुणाल सहगल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्हें दूसरे राज्यों से अवैध शराब लाकर शहर में बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग के अधिकारियों और उनके कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए शराब से भरी गाड़ी को कब्जे में लिया और नियमानुसार पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और इंसाफ की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments