HomeHaryanaसावधान! कहीं आपकी 'एसिडिटी' की दवा ही तो नहीं बन रही जान...

सावधान! कहीं आपकी ‘एसिडिटी’ की दवा ही तो नहीं बन रही जान की दुश्मन? नकली ENO की फैक्ट्री का पर्दाफाश

Haryana Desk: सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली सामान बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। यहाँ गांव अटेरना के खेतों में चल रही एक फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली ‘ईनो’ (Eno) बरामद की गई है। कुंडली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव अटेरना के खेतों में एक संदिग्ध फैक्ट्री संचालित की जा रही है। जब पुलिस की टीम ने वहां छापेमारी की, तो मौके का मंजर देखकर अधिकारी दंग रह गए। फैक्ट्री के अंदर हजारों की तादाद में तैयार नकली ईनो के पैकेट और उन्हें बनाने की सामग्री बरामद हुई।

विभागों में मचा हड़कंप

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत स्वास्थ्य, आयुष और फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। शुरुआती जांच में सामने आया कि फैक्ट्री संचालक अमरजीत दहिया के पास ईनो बनाने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। छापेमारी के दौरान आरोपी संचालक वहां से फरार मिला और उसका मोबाइल फोन भी बंद पाया गया।

सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए

आयुष विभाग के डॉक्टर रामावतार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह ईनो पूरी तरह नकली प्रतीत हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने मौके से बरामद सभी पैकेट और कच्चे माल के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह जनता की सेहत के साथ किया गया एक बेहद खतरनाक खिलवाड़ है।

पुलिस की कार्रवाई और सीलिंग

फूड सेफ्टी अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र ने पुष्टि की कि फैक्ट्री को पूरी तरह सील कर दिया गया है और पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने आरोपी अमरजीत दहिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments