HomeEntertainmentहिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन वाले दावे पर भड़के असीम रियाज, बोले-...

हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन वाले दावे पर भड़के असीम रियाज, बोले- विक्टिम कार्ड खेलना बंद करो

नई दिल्ली। बिग बॉस 13 के चर्चित एक्स कपल असीम रियाज और हिमांशी खुराना एक बार फिर अपने पुराने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बिना नाम लिए अपने एक्स पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि रिश्ते के दौरान उन पर धर्म परिवर्तन करने और पार्टनर का धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया था।

हिमांशी के इन दावों पर अब असीम रियाज ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए आरोपों को पूरी तरह गलत बताया। साथ ही असीम ने हिमांशी और पॉडकास्ट होस्ट पारस छाबड़ा पर भी निशाना साधा।

धर्म परिवर्तन के आरोपों पर असीम का पलटवार

असीम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने केवल फिटनेस के मामले में हिमांशी की मदद की थी, लेकिन अब उनके नाम का इस्तेमाल कर नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है।

असीम ने धर्म को बेहद संवेदनशील मुद्दा बताते हुए कहा कि सिर्फ अटेंशन हासिल करने के लिए इसका इस्तेमाल करना सही नहीं है। उन्होंने इशारों-इशारों में हिमांशी पर निशाना साधते हुए कहा कि निजी विवादों में धर्म को बीच में लाना बेहद गलत है।

पैसों और करियर को लेकर भी दिया जवाब

पॉडकास्ट में हिमांशी की ओर से उनके पैसे और करियर को लेकर कही गई बातों पर भी असीम ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अपना करियर बनाने के लिए उन्हें कभी किसी के सहारे की जरूरत नहीं पड़ी।

असीम ने पैसों को लेकर किए गए दावों पर भी पलटवार करते हुए कहा कि अगर किसी को सच्चाई जाननी है तो बैंक स्टेटमेंट सब कुछ साफ कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पैसा किसी व्यक्ति का चरित्र तय नहीं करता, बल्कि कुछ व्यूज हासिल करने के लिए कोई किस हद तक जा सकता है, उससे उसके चरित्र का पता चलता है।

असीम ने दी स्क्रीनशॉट्स सार्वजनिक करने की चेतावनी

असीम रियाज ने अपने पोस्ट में हिमांशी को चेतावनी देते हुए कहा कि उनका नाम लेकर विक्टिम कार्ड खेलने से बचें। उन्होंने दावा किया कि उनके पास कई ऐसे स्क्रीनशॉट और निजी जानकारी मौजूद हैं, जिन्हें सार्वजनिक करने पर मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।

असीम के इस बयान के बाद दोनों के बीच पुराना विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, हिमांशी की ओर से असीम के इस ताजा बयान पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments