खन्ना की SSP डॉ. दर्पण आहलूवालिया का औचक निरीक्षण; थानों और कमांड सेंटर की सुरक्षा व व्यवस्थाएं जांचीं

Punjab

खन्ना/समराला: पंजाब के खन्ना जिले की एसएसपी (SSP) डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सब-डिवीजन खन्ना और समराला के विभिन्न पुलिस थानों के साथ-साथ इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का अचानक (सरप्राइज) दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

चैक की सुरक्षा और साफ-सफाई

इस औचक निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस कर्मियों की हाजिरी (अटेंडेंस) और थानों के रिकॉर्ड की गहनता से जांच की। इसके अलावा, उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और थानों में साफ-सफाई के स्तर को भी परखा।

लंबित मामलों को जल्द निपटाने और जनता से अच्छे व्यवहार के निर्देश

एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि काफी समय से पेंडिंग चल रहे मामलों का निपटारा जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि थाने में आने वाली आम जनता के साथ पुलिस का व्यवहार विनम्र और सहयोगात्मक होना चाहिए।

“बेहतर और प्रभावी पुलिसिंग के लिए अनुशासन (डिसिप्लिन) और प्रोफेशनलिज्म सबसे अहम हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली को और ज्यादा असरदार बनाने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।”

डॉ. दर्पण आहलूवालिया, SSP खन्ना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *