PM मोदी के स्वागत में जींद तैयार: विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा ने खुद कड़ाही संभाल छाने बूंदी, बंटेंगे 51 क्विंटल लड्डू

Haryana

जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी हरियाणा दौरे को लेकर जींद जिले में तैयारियां बेहद भव्य स्तर पर की जा रही हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए जींद से विधायक व हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा की ओर से एक अनोखी पहल की गई है। उनके नेतृत्व में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 51 क्विंटल लड्डू तैयार करवाए जा रहे हैं।

खुद कड़ाही के पास पहुंचे विधानसभा उपाध्यक्ष

इस विशेष तैयारी के दौरान एक बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा खुद लड्डू बनने वाली जगह पर पहुंचे। उन्होंने न केवल व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया, बल्कि खुद कड़ाही के पास खड़े होकर अपने हाथों से बूंदी भी तैयार की।

कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह

विधायक की इस सक्रियता और अनोखे अंदाज ने स्थानीय कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। समर्थकों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद आगमन बेहद खास है और उनके स्वागत की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आम लोगों में खासा उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *