गोविंदा पर उठे सवालों के बीच सुनीता आहूजा बोलीं- कोई भी दूध का धुला नहीं

Entertainment

ENTERTAINMENT DESK : अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से दोनों के रिश्ते और अलगाव की अफवाहों के बीच सुनीता ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि वह गोविंदा का साथ नहीं छोड़ेंगी, चाहे उनके बारे में कैसी भी बातें क्यों न कही जाएं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा से गोविंदा से जुड़े कथित अफेयर और बेवफाई की अफवाहों पर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “कोई हीरो दूध का धुला नहीं होगा।” हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सुनीता ने कहा कि शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और हर रिश्ते में चुनौतियां होती हैं। उनके मुताबिक, किसी भी अफवाह के आधार पर अपना रिश्ता खत्म करना सही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपने परिवार और रिश्ते को सबसे ज्यादा महत्व देती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि वर्षों से गोविंदा और उनका रिश्ता कई मुश्किल दौर से गुजरा है, लेकिन दोनों ने हर परिस्थिति का मिलकर सामना किया है। इसलिए अब भी वह अपने पति के साथ मजबूती से खड़ी हैं और किसी भी तरह की अफवाहों से उनके रिश्ते पर असर नहीं पड़ेगा। पिछले कुछ महीनों से गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि दोनों की ओर से पहले इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी। अब सुनीता के बयान के बाद इन चर्चाओं को नया मोड़ मिल गया है। गोविंदा और सुनीता की शादी को तीन दशक से अधिक समय हो चुका है। दोनों बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं और अक्सर अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते रहे हैं। सुनीता के ताजा बयान ने यह साफ कर दिया है कि तमाम अफवाहों के बावजूद वह अपने पति का साथ छोड़ने के मूड में नहीं हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *