HomeViral Newsसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनप्रीत कौर पर जानलेवा हमला: पेड़ से बांधकर पेट्रोल...

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनप्रीत कौर पर जानलेवा हमला: पेड़ से बांधकर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप; हालत गंभीर

चंडीगढ़/पंजाब: सोशल मीडिया पर अपने बयानों और विवादों के कारण चर्चा में रहने वाली इन्फ्लुएंसर मनप्रीत कौर उर्फ मनजीत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पंजाब से आ रही सनसनीखेज खबर के अनुसार, मनप्रीत कौर पर अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है, जिसमें वे गंभीर रूप से झुलस गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले मनप्रीत को जबरन उनकी गाड़ी से नीचे उतारा, फिर एक पेड़ से बांधकर उन पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इस हमले में उनका चेहरा और शरीर बुरी तरह झुलस गया है।

सुखप्रीत रतिया से रिश्ते को लेकर रही थीं विवादों में

मनप्रीत कौर उर्फ मनजीत का नाम इससे पहले सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख रतिया के साथ अपने संबंधों को लेकर काफी विवादों में रहा था। इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो और दावे तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि, घटना की पूरी विस्तृत जानकारी और हमले के पीछे के मुख्य कारणों को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंसाग्राम) पर भी इस घटना से जुड़े वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments