अमृतसर: वल्ला मंडी में अवैध वसूली पर बड़ा एक्शन, 150 लोगों की शिकायत पर ठेकेदार को मिली सख्त चेतावनी

Punjab

Punjab Desk: अमृतसर की प्रसिद्ध वल्ला सब्जी मंडी में आने-जाने वाले वाहनों से ठेकेदार और उसके कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली का मामला अब तूल पकड़ चुका है। मंडी में पर्ची के नाम पर सरेआम हो रही लूट के खिलाफ ‘गुरु हरि राय वेलफेयर एसोसिएशन’ ने मोर्चा खोलते हुए मार्केट कमेटी के सचिव को लिखित शिकायत सौंपी थी, जिस पर प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है।

150 लोगों के हस्ताक्षर वाली शिकायत पर बैठी पंचायत

जानकारी के अनुसार, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में बीते 8 जुलाई को मार्केट कमेटी के सचिव को एक सामूहिक शिकायत पत्र सौंपा गया था, जिस पर करीब 150 स्थानीय कारोबारियों और वाहन चालकों के हस्ताक्षर थे। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर और सिक्स-व्हीलर वाहनों से निर्धारित सरकारी दरों से दोगुना पैसा वसूला जा रहा है।

इस गंभीर मामले के निपटारे के लिए 13 जुलाई को मार्केट कमेटी के सचिव ने एक विशेष बैठक बुलाई, जिसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों और आरोपी ठेकेदार को आमने-सामने बिठाकर सुनवाई की गई।

₹50 की पर्ची पर वसूल रहे थे ₹100, सचिव ने दी सख्त हिदायत

सुनवाई के दौरान यह बात साबित हुई कि पर्ची पर सरकारी रेट 50 रुपये अंकित होने के बावजूद ठेकेदार के करिंदे वाहन चालकों से जबरन 100 रुपये वसूल रहे थे। इस खुली लूट पर नाराजगी जताते हुए मार्केट कमेटी के सचिव ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। बैठक में फैसला हुआ कि भविष्य में पंजाब सरकार और मार्केट कमेटी द्वारा तय किए गए बोर्ड पर लिखे रेट के आधार पर ही वसूली होगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *